रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत जिले में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई। नामांकन की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। कई ब्लाकों में कतार लंबी होने की वजह से नामांकन दाखिल करने का कार्य देर शाम तक चला। शनिवार को पहले दिन सभी ब्लाकों और जिला पंचायत कार्यालय पर कुल 8330 नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी।
शनिवार को ग्राम प्रधान के पद के लिए 4060, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1695, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 229ी9 और जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए 276 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। ग्राम प्रधान के पद के लिए सबसे अधिक 868 नामांकन पत्र मिलक ब्लाक में दाखिल हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के सबसे अधिक471 नामांकन पत्र स्वार ब्लाक में दाखिल हुए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सबसे अधिक 477 आवेदन मिलक ब्लाक में आए हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए सबसे अधिक आवेदन शनिवार को मिलक और स्वार ब्लाक से आए। जहां पर 57-57 आवेदन दाखिल हुए हैं।