फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगा पीएसए ऑक्सीन संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के लिए पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्वीकृत किया है। ऑक्सीजन संयंत्र लगने से क्षेत्रीय अस्पताल सहित कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधिसूचित डीसीएचसी और डीसीसी को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संयंत्र लगने से पाइप के माध्यम से हर बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे ऑक्सीजन की बर्बादी भी खत्म होगी। अभी जिले के लिए ऑक्सीजन के सिलिंडर की आपूर्ति मंडी और सोलन जिले के बद्दी से की जा रही थी। जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। बैरवा ने बताया कि जिले में 5 डेडेकेटिड कोविड केयर सेंटर अधिसूचित हैं।
इसमें 26 बिस्तरों की क्षमता वाला डेडेकेटिड कोविड केयर सेंटर रिकांगपिओ, भावानगर में 10 बिस्तरों वाला, सांगला 20 बिस्तरों वाला, 300 बिस्तरों की क्षमता वाला आईटीआई उरनी और 60 बिस्तरों की क्षमता वाला राजकीय ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय के छात्रा हॉस्टल शामिल है। इसके अलावा जिले के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल को डीसीएचसी अधिसूचित किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर दाखिल रोगियों को सिलिंडर से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। कोविड के गंभीर रोगियों को शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला, जिला कोविड अस्पताल अधिसूचित किया गया है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला और रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें