सैदनगर क्षेत्र में जूनियर और प्राथमिक स्तर न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद
- फोटो : RAMPUR
सैदनगर। क्षेत्र की हमीरपुर न्याय पंचायत में उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उच्च प्राथमिक स्तर पर होसपुर नगली और प्राथमिक स्तर पर हमीरपुर विद्यालय की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। 100 मीटर बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर पर चौधरपुर विद्यालय के राजकुमार और बालिका वर्ग में होसपुर नगली विद्यालय की सिजरातुल पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में होसपुर नगली के अयान और बालिका वर्ग खुशहालपुर स्कूल की भूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में झुरकझुंडी विद्यालय के फैसल और बालिका वर्ग में होसपुर नगली की सिजरातुल ने पहला स्थान हासिल किया। हिंदी व अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में होसपुर नगली की उजेफा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय होसपुर नगली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक और चक्का फेंक बालक वर्ग में होसपुर नगली के अयान और बालिका वर्ग में सिजरातुल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्राइमरी स्तर पर 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग गागननगला स्कूल के शुएब रजा और बालिका वर्ग में हमीरपुर की अनम ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में खुशहालपुर स्कूल के शुएब और बालिका वर्ग में हमीरपुर स्कूल की सानिया ने बाजी मारी। लंबी कूद बालक वर्ग में हमीरपुर के अरमान और बालिका वर्ग में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सैदनगर प्रेम सिंह राणा ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन में हरपाल, प्रियंका सक्सेना, अर्चना, मरियम, फारूख अली, मोहित शर्मा, सरजीत सिंह, धन सिंह, जितेंद्र, नीलम आदि का सहयोग रहा।