फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में अब सिर्फ एक कोरोना संक्रमित, जल्द कोरोना मुक्त होगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कोरोना मुक्त होने के करीब पहुंच गया है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में जिले में एक बार फिर कोई नया संक्रमित सामने नहीं आया, जबकि छह लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामला एक रह गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की घातक दूसरी लहर के बाद लगातार राहत का सिलसिला चल रहा है। रविवार को जिले में किसी भी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं की गई। जिले में मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में नए संक्रमित मामले आए थे। वहीं, अप्रैल से लेकर मई तक जिले में कई दिन नए संक्रमण को आंकड़ा सौ से अधिक रहा था। जिसमें एक मई और सात मई को एक ही दिन में नए मामले 420 आए थे। इसके बाद लॉकडाउन लगने से हालातों पर काबू पाया गया था। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके पर विशेष रूप से ध्यान दिया। टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के साथ क्लस्टर वाइस अभियान चलाकर लोगों के कोरोना संक्रमण के बचाव का टीका लगाया गया। जिले में लगातार चल रहे टीकाकरण के बाद रामपुर कोरोना मुक्त होने के करीब पहुंच गया है। उम्मीद जताई है कि अगर टीकाकरण और लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहे, तो जल्दी ही रामपुर कोरोना मुक्त हो जाएगा और आंकड़ा शून्य हो जाएगा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 800 लोगों की सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें संक्रमित की संख्या शून्य निकली। इससे पहले एक अगस्त, तीन अगस्त, चार अगस्त, पांच अगस्त, छह अगस्त, सात अगस्त, नौ अगस्त, दस अगस्त, 12 अगस्त, 14 अगस्त, 15 अगस्त, 16 अगस्त, 18 अगस्त, 19 अगस्त और 21 अगस्त को भी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें