फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: शाहबाद में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Sat, 06 Nov 2021 02:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

बदमाशों को दबोचने के लिए शाहबाद पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान लग्जरी कार में सवार बदमाश रामगंगा पुल से नीचे ढकुरिया के रास्ते को उतर गए। आगे सड़क टूटी होने के कारण बंदमाशों की गाड़ी फंस गई। यहां बदमाशों की फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक गो तस्कर और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों से एक लग्जरी कार में चार प्रतिबंधित पशु और अवैध तमंचा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को शाहबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार में चार प्रतिबंधित पशुओं को भरकर गो तस्कर शाहबाद की ओर ला रहे हैं। मुखबिर की निशानदेही पर रामपुर चौराहे पर घेराबंदी करते हुए बैरियर लगा दिया गया। आंवला की ओर से सामने से आ रहे बदमाशों ने बैरियर तोड़ते हुए रामपुर की ओर भागने की कोशिश की। 

बदमाशों को दबोचने के लिए शाहबाद पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान लग्जरी कार में सवार बदमाश रामगंगा पुल से नीचे ढकुरिया के रास्ते को उतर गए। आगे सड़क टूटी होने के कारण बंदमाशों की गाड़ी फंस गई। गाड़ी फंसने के कारण बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस फायरिंग में एक गोली कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल के हाथ को छूकर निकल गई। जवाबी फायरिंग में रामपुर निवासी एक गो तस्कर नवाब नूर के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से चार प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। 

वहीं, घायल बदमाश के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक कारतूस तमंचे में फंसा हुआ, कारतूस खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना पाकर सीओ ओमकार नाथ शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें