रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार देर शाम को गंज थाना क्षेत्र के घेर मियां खां निवासी यासीन (70) बाइक पर सवार होकर बगी चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में यासीन सड़क पर ही गिरकर घायल हो गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए है। उधर, गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। संवाद