फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सूफी लियाकत हुसैन शाह के उर्स में निकली सरकारी चादर

Sat, 18 Jul 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी शरीफ स्थित दरगाह हजरत सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां के 19वें सालाना उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को सरकारी चादरपोशी श्रद्धा और अकीदत के साथ हुई। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर दरगाह पर चादर पेश की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

बाद नमाज-ए-असर खानकाहे हसनी, अजीजी, लियाकती के सज्जादानशीन हजरत सूफी जावेद हुसैन शाह के आस्ताने से फूलों से सजी सरकारी चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव की विभिन्न गलियों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां उलमा की मौजूदगी में चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इसके बाद सलातो-सलाम पढ़ा गया और देश में अमन, भाईचारे तथा तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।
उर्स में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए जायरीनों ने दरगाह पर हाजिरी देकर अपनी मनोकामनाओं के लिए दुआ मांगी। देर शाम बाद नमाज-ए-ईशा महफिल-ए-मिलाद शरीफ, हल्का-ए-जिक्र, शब्बेदारी और महफिल-ए-शमा का आयोजन हुआ, जिसमें उलेमा और नातख्वानों ने नातिया कलाम पेश किए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दरगाह परिसर और जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

उर्स कमेटी के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद महफिल-ए-रंगो-समा तथा बाद नमाज-ए-असर जश्न-ए-चरागा का आयोजन होगा। इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। उर्स का सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें