फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीएमओ बोलीं... बेटी की शादी के लिए इकट्ठा कर रही धन

Sat, 18 Jul 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में घिरीं रामपुर की सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले काफी समय से अपनी बेटी की शादी के लिए वेतन बचा रही हैं। इसी कारण वेतन खाते से जरूरत पड़ने पर ही धन निकाला गया, जिसे गलत तरीके से आय से अधिक संपत्ति से जोड़कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. दीपा सिंह ने कहा कि उनकी आय, बचत और खर्च का पूरा ब्यौरा रिकॉर्ड में मौजूद है। उप लोकायुक्त को शिकायत का जवाब सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।
उन्होंने बताया कि बागपत में तैनाती के दौरान कथित अनियमितताओं के बाद अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत उप लोकायुक्त तक पहुंची है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उप लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर तीन अगस्त तक उनसे जवाब और आय-व्यय का विस्तृत विवरण मांगा है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास हैं।
विज्ञापन

जांच एजेंसी के समक्ष सभी वित्तीय दस्तावेज, आयकर रिटर्न और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए जाएंगे। उनके अनुसार जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि उन्होंने कोई अवैध संपत्ति अर्जित नहीं की है और शिकायत केवल आरोपों पर आधारित है।
0000
नोएडा निवासी की शिकायत पर शुरू हुई जांच
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीएमओ डॉ. दीपा सिंह के खिलाफ जांच की शुरुआत नोएडा निवासी संजय कुमार की शिकायत पर हुई है। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव निवासी संजय कुमार ने उप लोकायुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया कि डॉ. दीपा सिंह ने अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उप लोकायुक्त ने परिवाद दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।
0000
वर्जन
मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। पिछले काफी समय से बेटी की शादी के लिए वेतन बचा रही हूं, इसलिए खाते से कम निकासी हुई। उप लोकायुक्त को सभी दस्तावेज सौंपे जाएंगे और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें