फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में राहत का सिलसिला जारी, संक्रमित की संख्या आई शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में राहत का सिलसिला जारी हो गया है। सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में संक्रमित की संख्या शून्य रही। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2966 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले मात्र तीन रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही हैं। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, शुक्रवार से जिले में राहत का सिलसिला जारी हो गया है। सोमवार को तीसरे दिन भी संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। सोमवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2966 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले तीन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें