फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निगार बेगम प्रदेश सचिव और शशिबाला बनीं जिलाध्यक्ष

Thu, 20 Mar 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणिता सिंह ने महिला जिलाध्यक्ष निगार बेगम को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है, जबकि शशिबाला को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह रेणु अग्रवाल को बरेली महानगर अध्यक्ष, मीनाक्षी मौर्या को जिला सचिव बनाया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में परिणीता सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी का जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रालोद में महिलाओं को सम्मान मिलता है और अगर किसी महिला के साथ अन्याय होता है तो हम उसके साथ खड़े हैं।
इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष तराना बेगम, सुमन सिंह परिहार, निगार बेगम, शशि बाला, डॉली राज, बरेली से रेनू अग्रवाल, मीनाक्षी मौर्या, जिया खान एवं समस्त महिला जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन व संचालन सुमन परिहार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें