फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: नरेश टिकैत बोले- अवैध कब्जा कर बने भवनों को तोड़ने के बजाए उनमें वृद्धाश्रम, अस्पताल और स्कूल बनाएं

Tue, 26 Apr 2022 03:25 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

बुलडोजर का इस्तेमाल नए और अच्छे भवनों पर नहीं करना चाहिए। यदि वह अवैध कब्जा कर बनाए गए हैं तो उनका उपयोग वृद्धा आश्रम, स्कूल और अस्पताल बनाने में किया जा सकता है।  
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार अवैध कब्जे कर बनाए गए भवनों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त न करे बल्कि उनमें वृद्धाश्रम, अस्पताल और स्कूल बनाए। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ध्यान देने की भी मांग की।

विज्ञापन


चौधरी नरेश टिकैत मंगलवार को रुद्रपुर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान सोमवार रात को रामपुर में भाकियू के कार्यालय पर रूके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। बुलडोजर का इस्तेमाल नए और अच्छे भवनों पर नहीं करना चाहिए। यदि वह अवैध कब्जा कर बनाए गए हैं तो उनका उपयोग वृद्धा आश्रम, स्कूल और अस्पताल बनाने में किया जा सकता है।  

उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली, गन्ने और पानी से संबंधित समस्याओं का समाधान सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली हरियाणा की तर्ज पर दी जानी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद व लखविंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें