फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे दो घंटे जाम

Tue, 07 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
सोमवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर सोमवार को एक ट्रक खराब होने से वाहन दो घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

नैनीताल हाईवे पर सोमवार की अपराहन करीब दो बजे रामपुर से रुद्रपुर जा रहा एक टैंपो व रुद्रपुर से रामपुर जा रहा ट्रक अचानक नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास खराब हो गया। टैंपो व ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी।
विज्ञापन


धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की वजह नगर में फैला अतिक्रमण भी रहा। हालांकि, पुलिस जाम को खुलवाने मेें कई घंटे लगी रही। फिर भी वाहन रेग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें