फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। इस दौरान जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए फंदे लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव निवासी हरप्रसाद ने अपनी बेटी अनीता को शादी आठ माह पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की गांव निवासी अनिल से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर अनीता को प्रताड़ित करते थे। इसी बात को लेकर ही मंगलवार दोपहर को अनीता फंदे पर लटक गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मायके वाले फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते रहे। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पिता हरप्रसाद की तहरीर के आधार पर अनिल, गीता, लेखराज, चंद्रपाल और डोरीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मायके वालों ने दहेज के लिए फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें