फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur By-Election: मुख्तार अब्बास नकवी बोले, 'यह किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई है'

Fri, 25 Nov 2022 11:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

नकवी शुक्रवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है। बल्कि यह विचारों की लड़ाई है।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है। बल्कि यह विचारों की लड़ाई है। भाजपा की प्राथमिकता सभी वर्गों के लोगों का विकास करना, उनका विश्वास जीतना, उनकी समृद्धि और सम्मान के लिए काम करना थी और रहेगी। यही वजह है कि भाजपा की इन नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्गो के लोग जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


नकवी शुक्रवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें शेर के फोटो पर तीर चला कर तीस मार खां नहीं बनना चाहिए। हमें समाज के अंदर एक ऐसी छवि बनानी चाहिए जिससे समाज के सभी वर्ग विश्वास और सम्मान का एहसास कर सकें भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। हमें इसी जुनून और जज्बे को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में कर्फ्यू, क्राइम, करप्शन और कमीशन फ्री माहौल दिखाई दे रहा है। एक-एक व्यक्ति को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहरानी है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में समावेशी विकास, सर्व स्पर्शी सशक्तिकरण के सिद्धांत के साथ कार्य कर रही है और भाजपा ने समाज के हर तबके में विकास और विश्वास पैदा किया है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने हेतु कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पूरी मजबूती के साथ पार्टी की सफलता के लिए कार्य करें।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, प्रमोद जौहरी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, हंस राज पप्पू, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, महेश मौर्या, टेकचंद गंगवार, राजीव मांगलिक, प्रदीप गुप्ता, कृष्ण अवतार लोधी, महा सिंह राजपूत, आलोक जौहरी, पियूष सक्सेना, खलील अहमद , रियासत और अजय सैनी सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज खिचड़ी पंचायत में शामिल होंगे नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ककरौआ में आयोजित खिचड़ी पंचायत में भाग लेंगे। जिसमें सभी धर्मों / वर्गों के लोग शामिल होंगे। खिचड़ी पंचायत लोगों को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें