फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आजम खां पर सड़क की जगह कब्जाने का आरोप, पालिका ने गठित की तीन सदस्यीय जांच कमेटी

Tue, 22 Nov 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां शहर के मुहल्ला घेर मीरबाज खां स्थित टंकी नंबर पांच के पास रहते हैं। पड़ोस में उनके भाई शरीफ खां का आवास है। आरोप है कि उनके सुरक्षाकर्मी घर के आगे सड़क पर टेंट लगाकर रहते हैं। इस वजह से रास्त बंद हो गया है और आमलोगों को आने जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां और उनके भाई शरीफ खां पर अपने घर के आगे की सड़क पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। एएसपी के आदेश पर नगरपालिका के ईओ ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दो कार्यदिवस में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां शहर के मुहल्ला घेर मीरबाज खां स्थित टंकी नंबर पांच के पास रहते हैं। पड़ोस में उनके भाई शरीफ खां का आवास है। आजम खां को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। आरोप है कि उनके सुरक्षाकर्मी घर के आगे सड़क पर टेंट लगाकर रहते हैं। इस वजह से रास्त बंद हो गया है और आमलोगों को आने जाने में परेशानी होती है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने पिछले दिनों डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि सपा के सपा नेता आजम खां और उनके भाई शरीफ अहमद ने घर के आगे की सड़क को कब्जा रखा है, जिससे गली में आवागमन पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में गली से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस शिकायत की जांच के आदेश पालिका को दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा.इंदु शेखर मिश्रा ने इस शिकायती पत्र के आधार पर तीन अधिकारियों की टीम गठित की है। ईओ ने इस मामले में नगर अभियंता अंकित कुमार, अवर अभियंता सिविल उमामा रहमानी व ज्ञानेश्वर को टीम में शामिल करते हुए मौके पर जाकर मामले की जांच करने और अपनी रिपोर्ट दो दिन के भीतर देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें