रामपुर। गुरुवार को वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में 59 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 10215 लोगों ने टीका लगवाया।
गुरुवार को जिले में 18 से 44 साल आयु वाले 5162 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1276 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1996 लोगों ने पहली और 1040 लोगों ने दूसरी डोज ली। गुरुवार को 60 साल से अधिक आयु वाले 437 लोगों ने पहली और 303 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही एक हेल्थकेयर वर्कर ने भी दूसरी डोज ली। संवाद