रामपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन-2022 के लिए 28 जनवरी को कार्यक्रम घोषित किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम को संशोधित करते हुए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 15 मार्च, नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 19 मार्च, नाम निर्देशनों की जांच के लिए 21 मार्च, नाम वापसी के लिए अंतिम 23 मार्च, मतदान नौ अप्रैल को प्रात: आठ बजे से अपराहन चार बजे तक किया जाएगा। मतगणना 12 अप्रैल को की जाएगी। 16 अप्रैल को निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में जो भी नाम-निर्देश चार और पांच फरवरी को भरे गए होंगे, उन पर भी ऐसे अन्य नाम-निर्देशन पत्रों के साथ विचार किया जाएगा, जो 15 मार्च से 19 मार्च तक भरे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नामांकन एवं मतगणना संबंधी कार्य बरेली में किया जाएगा। संवाद