फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक राजबाला के आचार संहिता उल्लंघन मामले में नहीं पहुंचे गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजबाला के खिलाफ शहजादनगर थाने में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। जिसमें गवाह के न आने के कारण कोर्ट ने अगली तारीख एक दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन का यह मामला 2017 का है। उस वक्त भाजपा के टिकट पर प्रत्याशी राजबाला के खिलाफ शहजादनगर थाने में तैनात दरोगा जितेंद्र वर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। विधायक राजबाला के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। शनिवार को इस मामले में गवाह के कोर्ट न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें