फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी रोककर सड़क नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता जांचने लगीं विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद(रामपुर)। मिलक विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजबाला शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण के लिए जा रहीं थीं। इस दौरान शाहबाद-रामपुर मार्ग पर हो रहे सड़क नवीनीकरण कार्य की जांच के लिए रुक गईं। विधायक का आरोप है कि नवीनीकरण कार्य मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक राजबाला शाहबाद के दौरे पर थीं। रामपुर से आते समय पटवाई के निकट शाहबाद-रामपुर मार्ग पर हो रहे सड़क नवीनीकरण कार्य को देखने के लिए विधायक ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद उन्होंने सड़क पर डाले जा रहे मैटेरियल और उसकी परत की ऊंचाई व अन्य मानकों को देखा। विधायक का कहना है कि इस दौरान मानक के अनुरूप 2 इंच मैटेरियल पड़ना चाहिए था लेकिन, मौके पर मात्र एक इंच ही मैटेरियल डाला गया है। खामियां मिलने पर उन्होंने काम कर रहे कर्मियों से इसके बारे में जानकारी करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की टीएसी (तकनीकी) जांच की कराई जाएगी। बाद में वह शाहबाद निरीक्षण भवन में पहुंची और शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। शिकायतें सुनते समय उन्होंने कस्बा इंचार्ज एसएसआई राकेश कुमार को तलब कर लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एसडीएम, आरटीओ और कोतवाली प्रभारी की मिलीभगत से ओवरलोड वाहन लगातार निकल रहे हैं। जिन पर कोई प्रशासनिक अधिकारी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि पुलिस और एसडीएम व आरटीओ की मिलीभगत से डग्गामार वाहनों का क्षेत्र में जमकर संचालन हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी रोकने के बजाय डग्गामार वाहनों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनके पति दिलीप सिंह लोधी, राकेश प्रधान, धर्मपाल सिंह लोधी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें