फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों से तेल मिल रहा कम, मिलावट का भी गम 

Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को गांधी समाधि से पहले पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 
लखनऊ में ही नहीं रामपुर में भी चिप के जरिए पेट्रोल-डीजल की घटतौली हो रही है। कभी छापा नहीं मारा गया। कभी जांच नहीं हुई। अक्सर तेल कम नापने को लेकर हंगामे होते हैं, मिलावट की शिकायत आती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लखनऊ में चिप के जरिए तेल कम नापने का एसटीएफ द्वारा खुलासा किए जाने के बाद जिले के पेट्रोल पंपों के खिलाफ भी जांच की सख्त जरूरत है, ताकि ग्राहकों को सही पेट्रोल-डीजल मिलने की संतुष्टि हो सके। 

लखनऊ में चिप व रिमोट के जरिए तेल की चोरी करने के मामले के खुलासे के बाद रामपुर के भी पंपों पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। हालांकि यहां पर कम तेल देने की शिकायतें तो आमतौर पर पहले से ही काफी हुआ करती थीं, लेकिन अब यह शिकायतें और भी बढ़ने लगी हैं। रामपुर में लगातार कम तेल देने का खेल खेला जा रहा है। शहरी क्षेत्र में ही दो दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। ज्यादातर पंप की लगभग यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंपों पर लगातार कम तेल देने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसको लेकर कई दफा हंगामें भी हो चुकी हैं। दरअसल, पंपों पर मीटर की रीडिंग तो तेज दौड़ती है, लेकिन कितना तेल गाड़ी में गया तो और कितना टैंक में ही रह गया। इसकी जानकारी ग्राहकों तक को नही हो पाती। ग्राहकों की सतर्ककता के बाद भी सेल्स मैन ग्राहकों को तेल डालने में धोखाधड़ी कर रहे हैं, जिसकी  वजह से दिक्कत हो रही है। लगातार दिक्कत होने की  वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें