फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मेहमानदारी में आए अधेड़ की मौत, भाई ने हत्या का लगाया आरोप

Sat, 14 Mar 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। एक घर में मेहमान बनकर आए अधेड़ की मौत हो गई। भाई ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि वह टीबी का मरीज था।
विज्ञापन

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी मोहर सिंह (55) शाहबाद के ढकिया चौकी के दिव्यापुर गांव में सुनील के यहां मेहमानदारी में आए थे। बुधवार रात वह खाना खाकर सो गए, लेकिन सुबह नहीं उठे। निजी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील ने मृतक के छोटे भाई पान सिंह को सूचना दी। दिव्यापुर पहुंचे पान सिंह ने भाई की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। वह ढकिया चौकी भी गए।
विज्ञापन

सीओ देवकी नंदन ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया। चौकी इंचार्ज विनेश कुमार ने बताया कि मोहर सिंह टीबी के मरीज थे। उन्होंने कहा कि किसी ने हत्या का आरोप नहीं लगाया। मृतक का भाई बिना कार्रवाई कराए शव बदायूं ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें