फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साप्ताहिक बाजार की दुकानों की नीलामी ईद के बाद कराने की मांग

Sat, 14 Mar 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। नगर के सभासदों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने साप्ताहिक बाजार की दुकानों की नीलामी ईद के बाद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि नीलामी के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित है, लेकिन ईद के त्योहार के चलते अधिकांश लोग तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में कई इच्छुक लोग नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
उन्होंने मांग की कि सभी को समान अवसर देने के लिए नीलामी ईद के बाद कराई जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग बोली प्रक्रिया में शामिल हो सकें। इस दौरान सभासद आसिफ, नाजिम खां, रेशमा बी, शहनाज, मुन्नी, वीरपाल कोली समेत अन्य सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें