फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य जिला कार्य योजना में शामिल, छह समितियों का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दिए। करीब 30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव जिला कार्य योजना में शामिल किए गए। साथ ही जिला पंचायत की छह समितियों का भी गठन किया गया, जिसमें तीन समितियों के अध्यक्ष तो सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। तय समय पर सभी जिला पंचायत सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी की मौजूदगी में अपर मुख्याधिकारी सुशील कुमार ने बोर्ड के समक्ष सदस्यों से आए प्रस्ताव रखने शुरू किए। इसमें सड़क, सीसी रोड, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण समेत तमाम प्रस्ताव शामिल थे। इन सभी प्रस्तावों को जिला कार्य योजना में शामिल किया गया। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत के ये प्रस्ताव होने के बाद जिला कार्य योजना मंजूरी के लिए शासन को भेजी जाएगी। हालांकि, खेमपुर में नाले निर्माण के प्रस्ताव को सदस्यों के विरोध के बाद निरस्त कर दिया गया। सदस्यों का कहना था कि यह नाला आबादी में नहीं है। लिहाजा, यह प्रस्ताव पास न किया जाए, जिसके बाद बोर्ड ने प्रस्ताव पास नहीं किया। इसके साथ ही गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। जिले के तमाम अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों का एक दूूसरे से परिचय कराया गया। जिला पंचायत की छह समितियों का गठन भी किया गया। इसमें प्रशासनिक समिति, नियोजन समिति एवं शिक्षा समिति का अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी का बनाया गया, जबकि जल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मुस्तफा हुसैन, स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष मिथलेश एवं निर्माण समिति की अध्यक्ष विमला रानी को बनाया गया। बैठक में इम्तियाज हुसैन चिंटू, संजय यादव, कृष्णअवतार, डॉ. मनोज, मीरा सिंह, हंसराज पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें