फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं अखिलेश जी कि आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं : फसाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भरी मीटिंग में जेल में बंद आजम खां को लेकर कहा कि क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश जी आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से पसीने की बदबू आती है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवपाल यादव की नाराजगी अभी थमी नहीं है कि संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क भी सपा के खिलाफ मुखर हो गए हैं। वहीं, रामपुर में दारूल अवाम स्थित सपा कार्यालय से एक और आवाज बुलंद होने लगी है। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं। हम कहां जाएंगे, किससे कहेंगे और किसको अपना गम बताएं। हमारे साथ तो वो समाजवादी पार्टी भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया। हमारे नेता मोहम्मद आजम खां ने अपनी जिंदगी सपा को दे दी, लेकिन सपा ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से बदबू आती है। मुसलमानों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या सारा ठेका अब्दुल ने ले लिया है। वोट भी अब्दुल देगा और जेल भी अब्दुल जाएगा। अब्दुल बर्बाद हो जाएगा। घर की कुर्की हो जाएगी। वसूली हो जाएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा। हमने आपको और आपके वालिद को मुख्यमंत्री बनाया। हमारे वोटों की वजह से आपकी 111 सीटें आई हैं। आपकी तो जाति ने भी आपको वोट नहीं दिया लेकिन, फिर भी मुख्यमंत्री आप बनेंगे और नेता विपक्ष भी आप बनेंगे। कोई दूूसरा नेता विपक्ष भी नहीं बन सकता। आपने भाजपा से हमारी दुश्मनी करा दी और सजा भी हमें मिल रही है, लेकिन मजे आपको मिल रहे हैं। आपके मुंह से विधानसभा और लोकसभा में एक भी शब्द नहीं निकला। आप एक बार ही आजम खां से जेल में मिलने के लिए पहुंचे हैं, दूसरी बार मिलने तक की जहमत नहीं उठाई। क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा है कि अखिलेश जी आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि वह यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष उठाएंगे। इस मौके पर एमएलसी प्रत्याशी मशकूर अहमद मुन्ना, आसिम राजा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें