फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों व युवाओं की टोली बनवा कर मतदान के लिए करें प्रेरित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों व युवाओं की टोली बनवा कर मतदान के लिए करें प्रेरित : डीएम
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने दिए दिशा निर्देश, विकास कर्मी प्रेरक की जिम्मेदारी का ठीक से करें निर्वाहन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने विधानसभा चुनाव के चलते बुधवार को विकासखंड के पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने 14 फरवरी को मतदान के दृष्टिगत मतदान जागरूकता अभियान के तहत पंचायत सहायकों को मतदाता प्रेरक की जिम्मेदारी बताई। साथ ही ग्राम पंचायत में 12 वर्ष से अधिक बच्चों व युवाओं की टोली बनवाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा। विकलांग मतदाताओं को चिह्नित कर उनको बूथों तक लाने व ले जाने की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के माध्यम से युवा मंगल दल, नेहरू युवा दल के सदस्यों द्वारा मतदाताओं को वोट करने के लिए जागरूकता रैली के माध्यम से रैली करने को कहा गया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायतों में पांच पांच स्थानों पर मतदाताओं में मतदान की जागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थलों पर स्लोगन लिखवाएं, ताकि मतदाता मतदान के प्रति और अधिक जागरूक हो सकें।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी पी एन चौधरी, एडीओ पंचायत सलीम अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी त्रिवेंद्र मोहन, आलोक सक्सेना, जाने आलम, खलील अहमद, असलम हुसैन, वसीम अकरम, धर्मानंद, देवराज सिंह, मेघराज, राजवीर, राजीव आदि सहित पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें