फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Date: रामपुर सीट के लिए पहले चरण में डाले जाएंगे वोट, 17.25 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 16 Mar 2024 05:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। रामपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस सीट पर अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। रामपुर सीट के लिए 17.25 लाख मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
रामपुर में पहले चरण में होगा मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। नतीजे चार जून को आएंगे। रामपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस सीट पर अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


सपा-बसपा और कांग्रेस ने अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किया है।  रामपुर जिले के 17.25 लाख मतदाता आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। तीन माह चले अभियान में जिले की वोटर लिस्ट में 51 हजार वोटर और बढ़ गए हैं।

35 हजार से अधिक मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील मुख्यालयों और बूथों पर मतदाता अपने नाम को देख सकते हैं। रामपुर लोकसभा सीट पर 17.25 लाख वोटर मतदान करेंगे। 17.25 लाख वोटरों में से 9.13 लाख पुरुष और 8.13 लाख महिला वोटर शामिल हैं, जबकि 154 अन्य मतदाता हैं। 

किस विधानसभा में कितने वोटर

विधानसभा क्षेत्र            मतदाता

विज्ञापन

स्वार                         310878
चमरौवा                     312080
बिलासपुर                   351987
रामपुर                       389858
मिलक                       361141
कुल                          1725944

35,416 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

जिले में 35416 युवा मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा युवा मतदाता मिलक विधानसभा क्षेत्र में है। यहां पर 8957 युवा पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह स्वार में 7707, शहर में 6917, बिलासपुर में 6074 और चमरौवा में 5761 नए वोटर शामिल किए गए हैं।

1423 सर्विस वोटर

लोकसभा चुनाव के लिए 1423 सर्विस वोटर भी शामिल किए गए हैं। सर्विस वोटरों में सबसे ज्यादा बिलासपुर में 363 वोटर शामिल हैं। इसके अलावा स्वार में 314, शहर में 312, मिलक में 308 और चमरौवा में 26 सर्विस वोटर शामिल हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें