फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के विकास के लिए करें हर संभव प्रयास : डॉ अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ डाइट में स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में आयोजित स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट के तहत पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्यशाला के समापन अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर ने सभी स्कूलों के प्रमुखों को सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ नवीनतम उपकरणों का प्रयोग कर शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डाइट किन्नौर के परियोजना अधिकारी और शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह नेगी ने मुख्यातिथि और समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से स्कूलों के विकास के लिए भरसक प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत चलने वाली विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण मुख्यातिथि के समक्ष रखा। समन्वयक जे नेगी ने बताया कि कार्यशाला में जिले के 52 स्कूलों के प्रिंसिपल, मुख्याध्यापकों और केंद्र मुख्याध्यापकों ने भाग लिया। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन और सहयोग के लिए सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों का सहयोग देने के लिया धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक बसंत नेगी और वरिष्ठ प्रधानाचार्य राजवंश नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें