फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआखेड़ा और मुवाना के जंगल में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा और मुवाना के जंगल में एक बार फिर सोमवार की रात और मंगलवार सुबह ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना के बाद वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से तेंदुआ की लोकेशन जानी और पिछले एक सप्ताह से रूपापुर के जंगल में लगे पिंजरे को लाकर महुआखेड़ा के जंगल में लगा दिया। वहीं तेंदुआ दिखाई देने और पकड़ में न आने से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले चार सप्ताह से क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग की कोशिशों के बाद भी पकड़ में नहीं आ रहा है। एक सप्ताह से ग्राम रूपापुर के जंगल मे लगे पिंजरे में भी तेंदुआ फंस नहीं सका। सोमवार को देर शाम एक बार फिर महुआखेड़ा के ग्रामीणों ने किसान महफूज अली के गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया।
वहीं मंगलवार सुबह चक मुवाना और मुवाना के जंगल में दो महिलाओं और एक किसान ने तेंदुआ दिखाई देने की बात कही। सूचना पर वन विभाग के दरोगा राज कुमार, रक्षक संतोष कुमार और छत्रपाल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से तेंदुआ की लोकेशन प्राप्त की। इसके बाद टीम ने ग्राम रूपापुर के जंगल में एक सप्ताह से लगे पिंजरे को हटा लिया और मंगलवार शाम महुआखेड़ा के जंगल में महफूज अली के गन्ने के खेत मे लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें