फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूंदावाला के जंगल में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया शिकार, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। तेंदुए ने मंगलवार को गांव दूंदावाला के जंगल में कुत्ते को निशाना बना डाला। कुत्ते के अवशेष देखकर जंगल गए किसानों में दहशत पैदा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजड़े को इस क्षेत्र में लगा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह क्षेत्र के किसान अपने खेतों पर जा रहे थे, तब उन्हें एक जगह कुत्ते के अवशेष और रक्त दिखाई दिया। उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि तेंदुआ इस क्षेत्र में घूम रहा है। कुत्ते का शिकार भी उसी ने किया हो सकता है। इसके चलते किसानों में दहशत पैदा हो गई। गांव में यह बात सुनी गई तो ग्रामीणों में भी भय पैदा हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी।
कुछ ही देर में वन दरोगा शील कुमार, संतोष कुमार, अशरफ अली, शकील अहमद आदि के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वन विभाग की टीम ने पिंजड़े को बेलवाड़ा के जंगल से हटाकर दूंदावाला निवासी किसान नसीर अहमद के खेत में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें