फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में रामलीला मंच का शिलान्यास

Fri, 06 Dec 2024 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने नगर में चाऊपुरा स्थित रामलीला मंच का फीता काटकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह नगर के मोहल्ला चाऊपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास रामलीला मैदान में चेयरमैन दिनेश गोयल के नेतृत्व में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर के समय कार्यक्रम स्थल में पहुंचे शहर विधायक का चेयरमैन व उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बाद में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने दीप जलाकर रामलीला मंच का विधिवत रूप से फीता काटकर शिलान्यास किया।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वार विधानसभा क्षेत्र से उनका वर्षों पुराना नाता रहा है। यहां की जनता से उनका दिली लगाव है।
इस दौरान कार्यक्रम में चेयरमैन दिनेश गोयल, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सरदार सतनाम सिंह ढिल्लो, चौधरी संसार सिंह, अर्जुन गुप्ता, महेश भारद्वाज, अनिल दिवाकर, जितेंद्र चंद्रा, परविंदर मौर्य आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा के पदाधिकारी कार्यक्रम से रहे नदारद


मसवासी। नगर में रामलीला मंच के शिलान्यास का कार्यक्रम चेयरमैन दिनेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन समर्थक तो दिखाई दिए लेकिन भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं डीसीबी डायरेक्टर दीप चंद गोयल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं दिखे। भाजपा नेताओं के कार्यक्रम से नदारद रहने से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कार्यक्रम समापन के बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के आवास पर पहुंचे। जहां पर भारी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें