फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुष्पवर्षा के बीच निकली कलश यात्रा, लगे श्रीराम के जयकारे

Fri, 06 Dec 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान अग्रवाल धर्मशाला से निकलती कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रामपुर। श्रीराम सत्संग मंडल की ओर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली और श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे कलश यात्रा अग्रवाल धर्मशाला सत्संग भवन से प्रारंभ हुई। यहां से मिस्टनगंज चौराहे से होती हुई पं. मुनीश्वर दत्त, ठाकुरद्वारा, नवीन मार्केट के पीछे होते हुए वापस मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद वापस कलश यात्रा मंदिर में पहुंची। इसके बाद कथा का प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद व्यास पंडित राजेंद्र मिश्र ने कथा सुनाई। इस अवसर पर अंजलि, पं. मंगल, अनिल शर्मा, सुधीर अग्रवाल, नीता वंसल, शोवित अग्रवाल, दिनेश, चुन्ना भाई, राजेंद्र, राजन, सुनील अग्रवाल, श्याम, शांति शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें