रामपुर। कलक्ट्रेट से लेकर कोर्ट परिसर तक में बंदरों का आतंक है। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। उनका कहना है कि बंदरों की वजह से लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी परेशानी हो रही है।
शुक्रवार को तमाम अधिवक्ता कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया जिसमेंं उन्होंने कहा कि वह कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। यहां परिसर में ही उनका चेंबर है। इस वक्त यहां पर बंदरों का आतंक काफी है। बंदर अक्सर आकर फाइलें फाड़ देते हैं। कई बार वादकारियों पर भी हमला कर चुके हैं।
इस मौके पर ज्ञान सिंह सागर, रूप सिंह लोधी, मोहम्मद शाहजी, विनोद यादव और भुवनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद