फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क व कौम की सलामती और तरक्की को उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर स्थित जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज शांति पूर्ण ढंग से अदा की गई। शहर काजी ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती और आपस में भाईचारा बने रहने की दुआ कराई। नमाज के दौरान जामा मस्जिद नमाजियों से खचाखच भर गई थी। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने नमाजियों को पुष्प भेंट किए। व्यापारियों ने नमाज अदा कर जामा मस्जिद से निकल रहे नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जुमा अलविदा की तैयारियां शहर में सुबह से ही होने लगी थीं। नमाज से पहले नायब इमाम मौलवी फैजान खां ने नमाजियों को सदके और फितरे के बारे में बताया। अजान के बाद करीब डेढ़ बजे नमाजी जुमा अलविदा की नमाज के लिए खड़े हुए। शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद शहर काजी ने तकरीर की। शहर काजी ने शहर, जिले और मुल्क में अमन चैन बने रहने, मुल्क और कौम की तरक्की, आपस में भाईचारा और मोहब्बत बने रहने की दुआ कराई। इस दौरान शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने नमाजियों को बताया कि ईदुल फितर की नमाज ईदगाह में सुबह 7.30 बजे अदा की जाएगी, जबकि जामा मस्जिद में ईदुल फितर की नमाज सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। उन्होंने नमाजियों से कहा कि कोई भी नमाजी नमाज सड़क पर अदा नहीं करेगा। ईदगाह और जामा मस्जिद के अंदर ही ईदुल फितर की नमाज अदा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें