फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी चीनी मिल में लोहे का एंगल लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने मिल गेट पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। मिलक नरायनपुर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल के निर्माणधीन डिस्टलरी प्लांट में मजदूर के सिर में लोहे का एंगल लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने मिल गेट पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मसवासी के मोहल्ला चाउपूरा निवासी अमित (22) त्रिवेणी चीनी मिल के निर्माणाधीन डिस्टलरी प्लांट में मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को अपराह्न करीब चार बजे प्लांट में काम करने के दौरान मजदूर के सिर में ऊपर से लोहे का एक एंगल लग गया। एंगल लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में मिल अधिकारी मजदूर को पहले टांडा सीएचसी ले गए लेकिन, बाद में मजदूर को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मिल अधिकारी मजदूर के शव को चीनी मिल ले आए। हादसे के बाद टांडा कोतवाल गौरव सिंह और चौकी प्रभारी दढ़ियाल सतीश कुमार मिल पहुंच गए। वहीं, सूचना पर मजदूर के परिजन भी चीनी मिल पहुंच गए और मिल गेट पर हंगामा करने करने लगे। टांडा कोतवाल गौरव सिंह के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। बाद में कुछ गणमान्य लोगों के प्रयासों से मजदूर के परिजनों और मिल अधिकारियों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें