फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक से अगवा छात्रा बरेली में मिली 

Thu, 20 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , मिलक /रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अगवा छात्रा के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने छात्रा को बरेली से बरामद किया है और एक महिला समेत कई को हिरासत में लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी स्कूल से लौटते हुए 12 अप्रैल को गायब हो गई थी। इस पर परिवार वालों ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों को पकड़कर पूछताछ की लेकिन नतीजा सिफर रहा। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी की थी तथा राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था।

उन्होंने 48 घंटे में छात्रा की  बरामदगी की मांग की थी। छात्रा की बरामदगी को लेकर पूर्व से लगी पुलिस ने मंगलवार की रात    एक ठिकाने पर दबिश दी जहां पर अगवा छात्रा और एक महिला समेत कई को धर दबोचा। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी करके बयान दर्ज किए हैं। छात्रा की बरामदगी होते ही नए नाम प्रकाश में आ गए हैं। इससे छात्रा अपहरण प्रकरण  में नया मोड आ गया है। हिंदू संगठनों और परिवार वालों का आरोप था कि छात्रा को दूसरे संप्रदाय के नामजद कराए गए युवक अगवा करके ले गए हैं ,लेकिन यह आरोप उलटकर झूठा होने के कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। छात्रा की बरामदगी होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली है।  वहीं दूसरी ओर पुलिस छात्रा की बरामदगी तक पहुंचने का राज नहीं बता रही हों ,लेकिन सूत्र बताते हैं कि पुलिस को एक नंबर मिला और उसको सर्विलांस पर लगाकर छात्रा की बरेली में होने  पर लोकेशन ट्रेस की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें