सींगनखेड़ा स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। ग्रुप
रामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सींगनखेड़ा स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल में बमनपुरी स्टेडियम की टीम ने सनैया जट की टीम को 18-14 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे पहला मैच बमनपुरी स्टेडियम और पूर्व उमा विद्यालय लालपुर कलां के बीच खेला गया, जिसमें बमनपुरी स्टेडियम टीम ने पूर्व उमा विद्यालय लालपुर कलां की टीम को 10-08 से हराया। दूसरे मैच में सनैया जट की टीम ने पनवड़िया 11-6 से हराया।
तीसरा मैच राजकीय बाॅकर इंटर कॉलेज और शिव हरि इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें राजकीय बाकर इंटर कॉलेज ने शिव हरि को 10-9 से कड़े मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। चौथा मैच सींगन खेड़ा स्टेडियम बनाम लालपुर क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सींगनखेडा स्टेडियम की टीम ने 7-6 के स्कोर से लालपुर क्लब की टीम को पराजित किया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बमनपुरी स्टेडियम और राजकीय बाॅकर इंटर काॅलेज के बीच खेला गया, जिसमें बमनपुरी स्टेडियम ने राजकीय बाॅकर इंटर कॉलेज को 7-5 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सनैया जट ने सींगनखेड़ा स्टेडियम की टीम को 12-11 से पराजित कर फाइनल मैच में प्रवेश किया। फाइनल में बमनपुरी स्टेडियम की टीम ने सनैया जट की टीम को 18-14 से हराकर प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी। प्रतियोगिता का समापन जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने किया।