रामपुर के हजरतपुर में अब्दुल वाजिद खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शाट खेलता खिलाड़ी।संवा?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। अब्दुल वाजिद खान मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जुठिया नाइट राइडर ने सुपर राइडर को 57 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जुठिया नाइट राइडर के अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हजरतपुर स्थित स्काइलाइन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही प्रतियोगिता में दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुपर राइडर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जुठिया नाइट राइडर ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। जिसमें सोहेल ने 40, अहमद ने 25 और मुकरीम ने 20 रन का योगदान दिया। सुपर राइडर के गेंदबाज जमाल, शमशाद और आमिर ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर राइडर की टीम 17 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। सुपर राइडर की ओर से जुल्फिकार ने 23 और शोएब ने 10 रन का योगदान दिया। जुठिया नाइट राइडर के गेंदबाज शाहजेब ने तीन विकेट जबकि अहमद और गौरव ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अहमद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग विपिन आर्य और मोहसिन रईस ने की जबकि स्कोरिंग इमरान खां ने की।