फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: केमरी नगर पंचायत में घपलों के आरोपों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर पंचायत केमरी में खरीदे गए केमिकल के भुगतान के मामले में हुई शिकायत पर अपर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता ने जांच के निर्देश डीएम को दिए हैं। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली रामगंगा नगर निवासी रविंद्र सिंह ने मंडलायुक्त से केमरी नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद व लेखाकार लिपिक विनीत सक्सेना की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि ईओ व लेख लिपिक ने केमिकल खरीद में रिश्वत न मिलने पर पद का दुरुपयोग कर एफटीआर जमा नहीं की। मनमानी करते हुए फर्म को डिसक्वालिफाइड कर दिया। उन्होंने दोनों लोगों पर अपनी चहेती फर्मोें से मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए थे।
मामले की जांच कमिश्नर स्तर पर कराई गई। जांच रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी गई। इसके बाद पुन: शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट को गलत बताते हुए पुनः जांच की मांग की गई। अपर आयुक्त प्रथम सर्वेश कुमार गुप्ता ने 27 जून को डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि पांचों फर्म जैम पोर्टल पर ओईएम अधिकृत हैं, यदि नहीं हैं तो इनको तकनीकी विड में क्वालिफाइड किस आधार पर किया गया के बाबत जांच कर सप्रमाण पत्र स्पष्ट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम अरुण कुमार को सौंपी है। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईओ केमरी को तत्काल सप्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता द्वारा आरोप गलत लगाए गए हैं। केमिकल की खरीदारी नियमानुसार हुई है और भुगतान भी नियमानुसार किया गया है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में भी वाद दायर किया था, जिसका फैसला उनके पक्ष में हुआ है। अब शिकायतकर्ता की पत्नी ने न्यायालय में वाद दायर किया है, जो विचाराधीन है। केमिकल खरीद में कोई घपला नहीं हुआ है।
राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत केमरी

डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। केमरी ईओ से सप्रमाण पत्र तलब किया गया है। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। अरुण कुमार, एसडीएम, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें