फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में अतिक्रमण पर चली पालिका की जेसीबी

Fri, 04 Jul 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नगर के प्रमुख तीन रोडों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी के जरिए अतिक्रमण हटाया और कुछ दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जप्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की टीम बृहस्पतिवार को नगर के प्रमुख तीन मार्गों पर अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने पुरानी तहसील रोड, मुख्य चौराहा, माटखेड़ा रोड पर अभियान शुरू किया। टीम जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया और कुछ दुकानों के बाहर रखे सामान को जप्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच रहा। पुलिस की मौजूदगी की वजह से कोई दुकानदार खुलकर विरोध नहीं कर सका। पालिका के ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार ने बताया कि सभी व्यापारियों को बैठक करके पहले ही चेतावनी दे दी थी। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अपनी दुकान का सामान रखा, जिसे जप्त किया गया है। यह अभियान अब रोजाना ही चला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें