फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जल निकासी व्यवस्था का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जल निकासी व्यवस्था का किया निरीक्षण
विज्ञापन

तीन गांवों में विकास कार्यों के सत्यापन को कमेटी गठित
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बरसात के दौरान जल निकासी की व्यवस्था के साथ ही ग्रामीण स्तर पर विकास का स्थलीय सत्यापन करने के लिए अजीतपुर, रायपुर एवं शादी की मडैया गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन गांवों में पिछले तीन साल में हुए कार्यों के सत्यापन के लिए कमेटी गठित कर जांच के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले अजीतपुर पहुंचकर नालियों से जल निकास की व्यवस्था देखी। जिसमें रजा टैक्सटाइल के सामने स्थित नाला चोक पाया गया वहीं राजारानी धर्मशाला के पास नाले की चौड़ाई कम होने के साथ ही नाले पर अवैध कब्जा होने की पुष्टि हुई। अजीतपुर से पनवड़िया जाने वाले मार्ग पर वक्फ की भूमि पर भारी जलभराव एवं अवैध कब्जे का मामला स्थानीय लोगों द्वारा संज्ञान में लाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी को निर्देश दिए कि वे राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की स्थिति संबंधी आख्या प्रेषित करें। ग्राम पंचायत रायपुर जाने के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग के किनारे पड़ने वाले घूरे एवं गंदगी के कारण नाराजगी व्यक्त करें। सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से लगाई जाने वाली होर्डिग्स एवं बोर्डों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। गांव में मार्गो पर कीचड़ एवं जलभराव को देखकर अत्यंत नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी रायपुर में ही सरकारी राशन वितरण दुकान पर पहुंचे जहां राशन कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि कोटा डीलर राशन कार्ड देने के नाम पर 100 रुपये वसूल रहे हैं। जिलाधिकारी ने शिकायत का स्वयं सत्यापन किया तथा वहां खड़ी महिलाओं से राशन कार्ड की पर्ची दिखाने के लिए कहा जिस पर महिलाओं ने पर्ची के साथ ही जिलाधिकारी को बताया कि 100 रुपये प्रति राशन कार्ड देने के नाम पर लिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ई-पॉस मशीन एवं वितरण संबंधी अन्य अभिलेखों की जांच भी की। जिनके आधार पर काफी अनियमितताओं की पुष्टि की गई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राशन वितरक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। तथा कहा कि जनपद में वितरित किए जाने वाले समस्त राशन कार्डों का वितरण संबंधित उपजिलाधिकारी की देखरेख में लेखपाल द्वारा कराने को कहा।
विज्ञापन

शादी की मडैया गांव में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के साथ ही गांव एवं तालाब का निरीक्षण किया। गांव में खलिहान की भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव के राशन वितरण दुकान पर पहुंचे। जहां ई-पॉस मशीन खराब पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल ई-पॉस मशीन दुरस्त कराने के निर्देश दिए। यहां भी प्रति राशनकार्ड 50 रुपये लेने का मामला जिलाधिकारी के सामने आया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के साथ ही राशन वितरण एवं सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटाने के अभियान के बावजूद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें