रामपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक बैरकों की जांच के साथ रसोई में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। साथ ही कोविड-19 को देखते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल जिला कारागार पहुंचे थे। वहां अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार के अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ वहां तैनात चिकित्सक से दवाइयों एवं इलाज संबंधित जानकारी ली। इसके साथ ही बंदियों को मेन्यूू के मुताबिक बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अनुज कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। संवाद