फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में आने जाने वालों से वैक्सीनेशन के बारे में ली जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाने वाले लोगों से वैक्सीनेशन कराने के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस बावत जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में नियमित मॉनिटरिंग का परिणाम यह है कि पिछले करीब एक माह से जनपद में कोविड-19 संक्रमण के मामले शून्य हैं। निर्धारित आयु वर्ग के शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण से आच्छादित होना बेहद जरूरी है। इसलिए सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों से उनके वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में पूछा जाएगा। वैक्सीनेशन न कराने वाले लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनपद में डेंगू के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की गई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतें नियमित रूप से एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराते रहें। साथ ही नालियों की सफाई भी नियमित रूप से होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग एवं सफाई व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्हाेंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुए ग्राम पंचायतों में व्यापक साफ-सफाई और फॉगिंग के कार्य को प्रभावी बनाया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधान और सचिवों की जिम्मेदारी भी तय की जाए। जनपद में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए अक्तूबर माह में 18 से 17 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आयोजन किया जाएगा।
18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा तथा आंगनबाड़ी की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण कर ज्वर, टीबी और कुपोषित बच्चों का सूची बनाई जाएगी। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें