फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी बरेली रोड साफ नहीं

Sat, 08 Oct 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर पनवड़िया बरेली रोड पर अवैध पार्किंग खत्म कराने की मांग करते कांग्रेसी
विज्ञापन

विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर हुआ तो पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों की नीयत पर  भी सवाल उठने लगे। सवाल यह है कि आखिर किसके दवाब में पुलिस व अफसर हाईवे  किनारे खड़े होने वाले ट्रकों, टैंकरों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। सवाल  तो तमाम है मगर, सवालों का जवाब देने के नाम पर अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।

हाईवे पर बरेली रोड पर पनवड़िया  क्रासिंग पर लगातार जाम लग रहा है।  सिविल  लाइंस थाने से लेकर  पनवड़िया  रेलवे क्रासिंग तक हर रोज सैकड़ों  ट्रक  अवैध तरीके से पार्क कर  दिए जाते  हैं,लेकिन पुलिस इसको लेकर गंभीर नजर   नहीं आती। हाईवे   पर करीब  दस  किलोमीटर का सफर मुश्किल भरा है। सिविल  लाइंस थाना  चौराहा, माल गोदाम तिराहा, रोडवेज स्टेशन, पनवड़िया रेलवे  क्रासिंग और  फिर दुर्गनगला   बाईपास   तक सड़क किनारे अतिक्रमण फैला हुआ  है।
विज्ञापन


सड़क किनारे  ओवरलोडेड ट्रक   खड़े रहते   हैं। साथ ही पनवड़िया  क्रासिंग के आसपास जाम की  समस्या बनी   रहती है।  यहां  पर अक्सर बसें जाम  में फंस जाती हैं। पनवड़िया  क्रासिंग   और रेलवे  स्टेशन  के पास खोखे व  ठेले लगे हुए हैं,जिसकी वजह से  जाम की   समस्या पैदा  हो रही  है। यहां  हादसे होने की भी आशंका है,लेकिन  इसको    लेकर न तो पुलिस  गंभीर और न ही  परिवहन विभाग। इस मुद्दे पर जिलाधिकारी  अमित किशोर ने पुलिस और  परिवहन  विभाग के अफसरों को साइड से खड़े होने वाले  वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के आदेश  दिए थे, लेकिन डीएम के आदेश  की धज्जियां सिविल लाइंस पुलिस और परिवहन  विभाग के अफसरों ने खूब उड़ाई  हैं।
विज्ञापन


पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उनकी  भूमिका पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इस मुद्दे पर न तो सिविल लाइंस पुलिस  कुछ करना चाह रही है और न ही एआरटीओ। दोनों ही किसी न किसी दवाब में है। यही वजह है कि साइड किनारे खड़े होने वाले ट्रकों पर कोई कार्रवाई नहीं की  जा रही है। फिलहाल यहां पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है,लेकिन  इसकी चिंता  किसी को नहीं हैं। रामपुर डिस्टलरी के ट्रक और टैंकर भी खड़े  रहे हैं,लेकिन पुलिस इन पर भी कोई कार्रवाई नहीं करती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें