फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी होते ही भिड़े दो कालेजों के छात्र, मारपीट 

Sat, 08 Oct 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों के झगड़े में एक छात्र की फटी पेंट और दूसरी ओर लड़ते छात्र।
विज्ञापन

विज्ञापन

  स्कूल की छुट्टी  होने के बाद दोनों कालेज के छात्र आपस में भिड़  गए। इस दौरान  वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस भी पहुंच गई और आसपास के लोगों से मिलकर छात्रों को शांत कराया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसी मंदिर के  पास स्थित दो कालेज हैं। बताया जाता है कि दोपहर के  समय दोनों कालेजों की छुट्टी होने के बाद  छात्र अपने अपने घरों को जा रहे थे। इसी बीच दोनों  स्कूलों के छात्रों का ट्यूशन के शिक्षक को बुराभला कहने को लेकर  विवाद हो गया था। जहां विवाद बढ़ने पर  स्कूल के छात्र आपस में  भिड़ गए। जिससे दोनों स्कूलों के छात्रों में सड़क पर मारपीट शुरू हो गई।  जिससे वहां पर अफरा-तफरी  का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास  लोगों  की भीड़ एकत्र हो गई।  गांधी समाधि के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। बाद में छात्रों को डांटकर भगाया तब कहीं छात्र शांत हुए। उसके  बाद छात्र अपने अपने घर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें