फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को तीन तलाक देने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाने की पुलिस ने तीन तलाक के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दहेज के लिए पति ने तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के हरदासपुर कोठरा गांव का है। गांव निवासी अर्शीद की शादी दो साल पहले नाजिया से हुई थी। आरोप है कि अर्शीद अपनी पत्नी के साथ दहेज के लिए आए दिन मारपीट करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने पत्नी से मारपीट की और घर से निकाल दिया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने उसको तीन तलाक दे दिया। विवाहिता अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी अपने परिजनों के दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पति अर्शीद को खेमपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें