फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराला मंडी में जल्द बनेगा प्रोसेसिंग प्लांट : महेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने वीरवार को ठियोग की पराला फल एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्हाेंने कहा कि पराला मंडी में जल्द ही प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा। इसके लिए 60 करोड़ की पहली किस्त आ चुकी है जबकि प्लांट पर 95 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को मंडी के नए बन रहे ऑक्शन यार्ड (फड़) के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मर्तबा मंडियों में बागवानों का सेब क्रेट में बेचने को लेकर मन बना रही है। इसके अलावा पराला मंडी में पानी की कमी को लेकर 15 जुलाई तक पेयजल योजना को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब की जालियों पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर पूर्व सरकार ने बागवानों की सब्सिडी का पैसा नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार इसका भुगतान कर रही है। इसके अलावा भट्ठाकुफर मंडी का जल्द कार्य शुरू करने की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 4 हजार की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संतरा, लीची, अनार जैसी फसलों को लगाने के लिए पहल कर रही है। पराला मंडी में प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर पहली किस्त आ चुकी है। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, पराला मंडी के पूर्व प्रधान अनूप पाल चौहान के अलावा मंडी के आढ़ती और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम जनता के लिए कोरोना नियम, नेता उड़ाते रहे धज्जियां
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर सरकार के जारी निर्देश सिर्फ आम जनता पर ही लागू किए जाते हैं, जबकि कार्यक्रम के दौरान बागवानी मंत्री नियमों की अवहेलना करते हुए नजर आए। मामला सामाजिक दूरी के नियम का हो या मास्क पहनने का, आम जनता को जागरूक करने वाले बागवानी मंत्री अपना पूरा भाषण बिना मास्क के देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें