फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावानगर में वैक्सीन लगवाने सुबह छह बजे पहुंच गए युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में 18 से 44 वर्ष के युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान टीकाकरण के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवा सुबह से ही केंद्र में टीका लगवाने के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कई युवा तो स्लॉट बुक करने के लिए सुबह 6:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़े थे। हालांकि इस सारी कवायद में कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ी। शारीरिक दूरी के नियम को दरकिनार करते हुए 100 स्लॉट के लिए 300 से भी अधिक युवा जमा हो गए।
जनजातीय क्षेत्र में अस्पताल में जाकर स्लॉट बुकिंग करने का प्रावधान किया गया है। इइसके कारण संबंधित अस्पताल में लंबी लाइनें लग रही हैं। अस्पताल प्रशासन को भी इसमें खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी भावानगर डॉ. रजत शर्मा ने कहा कि आज भावानगर अस्पताल में युवाओं को सौ डोज वैक्सीन के लगाए गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि जिनको अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है, वो संयम रखते हुए अपनी बारी का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें