फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के कलाकारों ने मचाया धमाल, जमकर खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खत्री सभा एवं महिला खत्री कल्याण समिति की ओर से मनाए गए होली महोत्सव में वृंदावन के कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर तक फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में खत्री समाज का परिवार मिलन समारोह हुआ। होली उत्सव में वृंदावन से पधारे कलाकारों ने बड़े ही मनोहर ढंग से ब्रज की होली% का चित्रण प्रस्तुत किया। खत्री सभा के अध्यक्ष विष्णु कपूर ने अपने उद्बोधन में समाज को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली मिलन समारोह से समाज में एकता एवं परस्पर भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। जिससे समाज सशक्त्त होता है। उन्होंने विशेष रूप से महिला खत्री कल्याण समिति का आभार जताया। इस दौरान प्रीति कपूर, चित्रा कपूर, रीना कपूर आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सीए के एम टंडन ने किया। इस दौरान संतोष कपूर, अमित कपूर, विमल कुमार कपूर, मोहन कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें