रामपुर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को रेलवे पुल के पास से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, रोशन बाग गांव निवासी आजम हिस्ट्रीशीटर है। संवाद