फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, जाम लगा

Sat, 02 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे कोसी पुल के पास शुक्रवार को ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक घायल हो गया और ट्रक में उसका पैर फंस गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक चालक को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम को किसी तरह खुलवाया। 
हरदोई के शाहबाद निवासी श्याम बाबू पीलीभीत डिपो बस में चालक है।

वह शुक्रवार की दोपहर को दिल्ली से सवारी लेकर पीलीभीत जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर कोसी पुल के पास चालक ने सवारी उतारने के लिए ब्रेक लगा दी। तभी पीछे आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। गंज थाना क्षेत्र के नानकार निवासी जगविंदर ट्रक ठीक कराने मुरादाबाद गया था। वहां से वह बिलासपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक का पैर क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक चालक जगविंदर को किसी तरह से बाहर निकाला। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें